

✒️रोशन मदनकर(उप संपादक)
चंद्रपूर(दि.23ऑगस्ट):- समाज के सद्गुणी तथा सेवाभावी लोगों को खोज कर उनका सम्मान करना सागर में गोता लगा कर मोती खोजकर लाने जैसा कार्य श्री राधेश्याम सेवा कुंज के निहार हलदार परिवार विगत बारह वर्षों से कर रहा है। यह अनुकरणीय और अभिनंदनीय कार्य है। ऐसे विचार चंद्रपुर के आध्यात्मिक चिंतक तथा साहित्यकार मुरलीमनोहर व्यास ने प्रतिपादित किये।
श्री राधेश्याम सेवा कुंज द्वारा भारतीय स्वाधिनता दिवस की 78 वी वर्षगांठ के निमित्त आयोजित अपनों से अपनों की बात समारोह में व्यासजी बोल रहे थे। पूर्व प्राचार्य डा मनोरंजन मंडल तथा मुलचेरा के साईंस कालेज के प्राचार्य डा रणजित मंडल प्रमुख अतिथी के रुप में उपस्थित थे। समारोह की अध्यक्षता मुरलीमनोहर व्यास ने की।
समारोह की प्रस्तावना तथा संचालन श्रीमती सपना हलदार तथा नितेश हलदार ने किया। आभार प्रदर्शन पूर्व सैनिक निहार हलदार ने किया।
इस अवसर पर सेवा निवृत्ती के बाद समाज में आध्यात्मिक चेतना का कार्य करनेवाले तरणीकांत सरकार को सम्मानित किया गया।
रेल दुर्घटना में दोनों हाथ कट गये फिर भी हार नही मानकर दो विषयों में एम ए किया। स्वयंका लघुउद्योग करते हुये अपने परिचित अनेक लोगों को सावंगी की अस्पताल में ले जाकर उपचार करानेवाली कु रत्ना सरकार को सम्मानित किया गया।
स्व मरोती मुले नामक एक व्यक्ति जो फुटपाथ के किनारे चाय का ठेला लगाते, महानगर पालिका के कर्मचारी ठेला उठाकर ले गये। कोई शिकायत नही। घर से थर्मास में चाय बनाकर लाते, चुडा बनाकर लाते कहीं खडे होकर तथा घुम कर बेचते उनका मरणोपरांत सत्कार किया गया। उनकी धर्मपत्नी ने यह सम्मान स्विकार किया।
भारतीय सैनदल के पूर्व सैनिक अमलचंद्र मंडल को उनकी सेवाओं के लिए सम्मानित किया।
इस अवसर पर उच्चांक प्राप्त छात्र छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। राजेश पाल को 10 वीं में 92 प्रतिशत अंक प्राप्त हुये उसने छुट्टीयों में 10 वी के छात्रों को गणित पढाया स्कुल ने उसे मानधन भी दिया।
कु खुशी पोहाणे को 95 प्रतिशत अंक प्राप्त हुये। पिता का साया नही है।
रणवीरसिंह को 92 प्रतिशत अंक प्राप्त हुये।
कु मुस्कान चक्रवर्ती ने 10 वीं और 12 वीं में मैरिट श्रेणी प्राप्त किया , अब बी काम करने के साथ सिविल सर्विस परीक्षा की तैयारी कर रही है।
कु सुमन हलदार ने विपरित परिस्थिती मे इंजिनियरिंग की उपाधी प्राप्त की।
मुलचेरा के निवासी डा संदीप मंडल की नियुक्ति मुलचेरा में ही हो कर वे समर्पण भाव से वैद्यकिय सेवा कर रहे हैं , अत: उन्हें भी सम्मानित किया गया।
प्राचार्य डा रणजित मंडल तथा डा मनोरंजन मंडल ने छात्रों से कहा, आप अपने परिवार के लिए और समाज के लिए महत्वपूर्ण व्यक्ति हो। आप अपनी मेहनत से आगे बढो और प्रतिष्ठा प्राप्त करो।
इस अवसर पर छात्र छात्राओं के अभिभावक तथा अनेक प्रतिष्ठित नागरिक बडी संख्या में उपस्थित थे।



