Home Breaking News चेन्नई में संक्रमण से द्रमुक विधायक की मौत

चेन्नई में संक्रमण से द्रमुक विधायक की मौत

151

नई दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2 लाख 75 हजार 303 हो गई है। ये आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं। उधर, चेन्नई में संक्रमण की वजह से द्रमुक के विधायक जे. अन्बाझगन का निधन हो गया। उनकी उम्र 62 साल थी। उन्हें एक हफ्ते पहले संक्रमण हुआ था। उन्होंने बुधवार सुबह आठ बजे अंतिम सांस ली। वे चेन्नई के निजी अस्पताल में भर्ती थे। कोरोना वायरस से किसी विधायक की मौत का देश में यह पहला मामला है। अन्बाझगन चेपॉक विधानसभा सीट से विधायक थे। उन्हें शुगर की बीमारी भी थी।

इससे पहले, मंगलवार को देश में 8852 संक्रमित मरीज बढ़े। इनमें सबसे ज्यादा 2258 मरीज महाराष्ट्र से हैं। वहीं, देश में 241 संक्रमितों ने दम तोड़ा। सबसे ज्यादा 120 लोग महाराष्ट्र से थे।