Home महाराष्ट्र टाटा मेमोरियल सेंटर में बनेगा देश का सबसे बड़ा रेडिएशन थेरेपी हब-ICICI...

टाटा मेमोरियल सेंटर में बनेगा देश का सबसे बड़ा रेडिएशन थेरेपी हब-ICICI Bank’s ₹625 Crore Boost

132

▪️आईसीआईसीआई बैंक का 625 करोड़ का योगदान

✒️प्रतिनिधी मुंबई(अनिल बेदाग)

मुंबई(दि.24ऑक्टोबर):-आईसीआईसीआई बैंक ने अपने सीएसआर के तहत ₹625 करोड़ की निधि से टाटा मेमोरियल सेंटर (टीएमसी) के नवी मुंबई स्थित एसीटीआरईसी परिसर में अत्याधुनिक रेडिएशन थेरेपी केंद्र के निर्माण की घोषणा की है। ‘आईसीआईसीआई फाउंडेशन ब्लॉक फॉर रेडिएशन ऑन्कोलॉजी’ नामक यह केंद्र भारत के सबसे बड़े कैंसर रेडिएशन हब्स में से एक होगा।

3.4 लाख वर्ग फीट में बनने वाला यह केंद्र 12 उन्नत लीनियर एक्सीलरेटर से लैस होगा और हर वर्ष करीब 7,200 मरीजों को रेडिएशन थेरेपी तथा 25,000 से अधिक मरीजों को ओपीडी सेवाएँ प्रदान करेगा। यह परियोजना 2027 तक पूर्ण होने की उम्मीद है। आईसीआईसीआई बैंक ने टीएमसी के साथ मिलकर नवी मुंबई, मुल्लांपुर और विशाखापत्तनम में तीन उन्नत कैंसर केयर बिल्डिंग्स की स्थापना का संकल्प लिया है, जिससे देश में कैंसर उपचार और भी सुलभ और अत्याधुनिक बनेगा।

ICICI Bank’s ₹625 Crore Boost: India’s Largest Radiation Therapy Hub at Tata Memorial Centre

Mumbai (Anil Bedag): ICICI Bank has announced a ₹625 crore CSR investment to build a state-of-the-art Radiation Oncology Centre at Tata Memorial Centre’s ACTREC campus in Navi Mumbai.

Named the ICICI Foundation Block for Radiation Oncology, the 3.4 lakh sq. ft. facility will feature 12 advanced Linear Accelerators (LINACs) and serve around 7,200 patients annually, delivering over two lakh radiation sessions. Expected to be completed by 2027, this centre is part of ICICI Bank’s ₹1,800 crore commitment to establish three advanced cancer care facilities in Navi Mumbai, Mullanpur, and Visakhapatnam.